
इस शोक सभा में पत्रकार एवं पूर्व समाचार पत्र वितरक अनिल तिवारी के पिता कैलाशपति तिवारी (76 वर्ष), निवासी ग्राम ओडवारे माली बस्ती, जनपद चंदौली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। वे विगत 15 दिनों से अस्वस्थ थे और पड़ाव स्थित अस्पताल में उनका निधन हो गया।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के ग्राम मोहतराई, जिला बिलासपुर निवासी विकास दास (21 वर्ष) की भी दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। वे अखबार वितरण के दौरान नेशनल हाईवे 130 पर एक बस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
दोनों दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक सभा में प्रमुख रूप से भागवत नारायण चौरसिया, विजय जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, क़यामुद्दीन अंसारी, राजेश सिंह, छोटू यादव, संजय सिंह, त्रिपुरारी यादव, बच्चन राम, अमित शर्मा, नीरज पांडे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।