
1 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दिनांक 23.04.2026 को एनएच 19 हाईवे के उत्तरी लेन पर स्थित काले पीर बाबा के मजार के पास ग्राम जेठमलपुर से एक वाहन महेन्द्रा पिकअप सफेद रंग नम्बर UP62T989501 से परिवहन किये जा रहे कुल 07 राशि गोवंश (सांड) (जीवित 06 राशि व मृत 01 राशि साड़) व एक चापड़ बरामदगी करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरप्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 119/26 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 व 109/325 बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
जसीम अहमद पुत्र मो0 अकील निवासी चक फतेह अली शाह थाना कोतवाली देहात प्रतापगढ जिला प्रतापगढ उ0प्र0 उम्र करीब 34 वर्ष ।
(जनपद के डीसीआरबी शाखा से आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। )
बरामदगी का स्थान व समय–
एनएच 02 हाईवे उत्तरी लेन पर स्थित काले पीर बाबा के मजार से 100 मीटर पूरब, बहद ग्राम जेठमलपुर दिनांक 23.04.2026 समय 11.45 बजे
बरामदगी का विवरणः–
1.07 राशि गोवंश (सांड) (जीवित 06 राशि व मृत 01 राशि साड़)
2.महेन्द्रा पिकअप सफेद रंग नम्बर UP62T9895
3.एक चापड़
गिरफ्तारी व बरामदगी मे पुलिस टीम का विवरण –
1.थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र- थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3.हे0का0 नसीरुद्दीन मो. हुमायु थाना सैयदराजा चन्दौली
4.का0 शंकर प्रसाद थाना सैयदराजा चन्दौली
5.चालक हे0का0 विरेश कुमार थाना सैयदराजा चन्दौली