वाराणसी से सिगरा थाना अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत।

वाराणसी के जयप्रकाश नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली विवाहिता शिल्पा सिंह ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शिल्पा के परिजनों ने लगाया आरोप कहा आत्महत्या नहीं ससुराल वालों ने किया है हत्या

ANCHOR —–वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी।मृतका की पहचान 32 वर्षीय शिल्पा सिंह के रूप में हुई है, जिनका मायका गाजीपुर में है। उनके पिता गंगाधर सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। शिल्पा अपने पति प्रिंस सिंह के साथ जयप्रकाश नगर कॉलोनी स्थित मुकुंद बरनवाल के मकान में किराए पर रहती थीं।

VO —-शिल्पा सिंह की शादी वर्ष 2019 में प्रिंस सिंह से हुई थी। पति नगर निगम में संविदा पर कार्यरत है। परिजनों का आरोप है कि पति प्रिंस सिंह शराब के नशे का आदी था और आए दिन शिल्पा के साथ मारपीट करता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसके चलते कई बार पुलिस और कोर्ट के माध्यम से भी सुलह कराई गई थी।परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद बढ़ने पर शिल्पा कुछ समय तक अपने माता-पिता के साथ मुंबई में भी रही थीं। हालांकि, कुछ समय पहले पति ने सुलह कर उन्हें वापस घर ले आया था।घटना के बाद मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट। मृतक के परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *