
आज दिनांक 02/04/2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी महोदय, पुलिस महानिरीक्षक एन. कोलान्ची पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा द्वारा लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलायें जा रहे है अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस, मु०आ० अरशद खान, मु०आ० राजेश कुमार यादव, मु०आ० अनिल कुमार चौकी जीआरपी बनारस व स0उ0नि0 अनील सिंह, कां० कौशल कुमार पाण्डेय आरपीएफ पोस्ट बनारस को आवेदक विवेक विद्रोही पुत्र अवधेश नरायण त्रिपाठी नि० ग्राम वीरपुर गंगपुर थाना संग्रामपुर जिला अमेठी द्वारा चौकी जीआरपी बनारस पर बाह्य हवाले र0नं0-20 समय 21.30 पर दिनांक: 01.04.2026 को गुमशुदगी दर्ज कराया गया की ट्रेन नं0-15108 के कोच सं0 डी-2 सीट नं0-33 पर अमेठी से बनारस की यात्रा के दौरान भदोही से सेवापुरी के बीच में लैपटाप डेल कम्पनी का जिसका माँडल नं0-3511 है। अत्यधिक भीड-भांड होने के कारण गुम हो गया। एवं ट्रेन नं0-22542 गरीब रथ एक्सप्रेस में आवेदक विभोर सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह नि0 वार्ड नं0-04 वीर अब्दुल हमीद नगर स्टेशन रोड सैदपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर द्वारा मौखिक सूचना दिया गया कि दिनांक: 31.03.2026 को मेरी मोबाइल रेडमी एन्ड्रायड ब्लू कलर का आनन्द बिहार से बनारस
की यात्रा के दौरान गुम हो गया। जिसके सम्बन्ध में मुझ चौकी प्रभारी जीआरपी बनारस द्वारा प्रभारी निरीक्षक को महोदय को सूचना दी गयी। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चौकी प्रभारी को एक विशेष टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा आवेदकगण उपरोक्त का लैपटाप व मोबाइल की खोजबीन हेतु रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की गयी। साथ ही स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर के माध्यम से लैपटाप व मोबाइल की तलाश कर सकुशल बरामदगी की गयी एवं आगन्तुकगण उपरोक्त को सुपूर्द किया गया। आगन्तुकगण उपरोक्त द्वारा जीआरपी टीम एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। व पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामद माल की कुल कीमत-1,000,00/ रुपये लैपटाप डेल कम्पनी, मोबाइल रेडमी कम्पनी बरामद करने वाली
टीम
- प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
- उ0नि0 अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस
- मु०आ० अरशद खान चौकी जीआरपी बनारस
- मु०आ० राजेश कुमार यादव चौकी जीआरपी बनारस
- मु०आ० अनिल कुमार चौकी जीआरपी बनारस
- स0उ0नि0 अनिल सिंह आरपीएफ पोस्ट बनारस
- कां0 कौशल कुमार पाण्डेय आरपीएफ पोस्ट बनारस।