
वाराणसी । शहर के सिगरा क्षेत्र स्थित आईपी सिगरा शॉपिंग मॉल में “रानीशा वाराणसी अवाना वेंचर्स की इकाई” का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता शौर्य अग्रवाल ने बताया कि यह शोरूम वाराणसी में प्रीमियम सिल्वर ज्वेलरी, गिफ्टिंग और निवेश का एक भरोसेमंद केंद्र बनेगा।

“रानीशा वाराणसी” में ग्राहकों को 92.5% उच्चतम शुद्धता (Highest Purity) की स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक आभूषण पर 925 हॉलमार्क स्टैम्पिंग गुणवत्ता और विश्वसनीयता की गारंटी देती है। यहां आधुनिक डिजाइनों के साथ पारंपरिक शिल्पकला का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
शोरूम में ब्राइडल, डेली वियर, ऑक्सीडाइज्ड, कंटेम्परेरी, टेंपल ज्वेलरी के साथ-साथ पुरुषों एवं बच्चों के लिए विशेष कलेक्शन भी उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त 999.9 शुद्ध सिल्वर कॉइन्स एवं निवेश उत्पाद, प्रीमियम सिल्वर बर्तन, एमरल्ड एवं रत्न जड़ित ज्वेलरी, तथा मिक्स सिल्वर में कॉर्पोरेट एवं कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भी यहां आकर्षण का केंद्र होंगे।
त्योहारों, शादियों और विशेष अवसरों के लिए तैयार किए गए रिटर्न गिफ्ट्स और एक्सक्लूसिव कलेक्शन इस शोरूम को और भी खास बनाते हैं। “रानीशा वाराणसी” का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सिल्वर फैशन, प्रीमियम गिफ्टिंग और सुरक्षित निवेश के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध कराना है।
शौर्य अग्रवाल ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि ग्राहक यहां से न केवल सुंदर और शुद्ध आभूषण खरीदें, बल्कि सिल्वर को एक सुरक्षित और समझदारी भरा निवेश भी मानें।”
“सिल्वर पहनने से लेकर सिल्वर निवेश तक — सब कुछ एक ही छत के नीचे।”