वाराणसी।ट्रेन पर पत्थर मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, जीआरपी कैंट वाराणसी की त्वरित कार्रवाई।

समाचार आजकल।

वाराणसी, 21 मई 2026।
रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी कैंट वाराणसी द्वारा ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआरपी कैंट वाराणसी एवं आरपीएफ टीम द्वारा ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 18:46 बजे ट्रेन संख्या 20962 उदयन एक्सप्रेस के प्रस्थान के समय एक व्यक्ति द्वारा बाहर से ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। पत्थर लगने से कोच संख्या एस-01 की सीट संख्या 31 के पास का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस एवं आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अवधेश बिंद पुत्र भानप्रताप बिंद निवासी नंदापुर, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही बताया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जीआरपी कैंट वाराणसी में मुकदमा संख्या 139/2026 धारा 152 रेलवे एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  • निरीक्षक रजोल नागर, थाना जीआरपी कैंट वाराणसी
  • उप निरीक्षक आनंद कुमार, चौकी प्रभारी ज्ञानपुर रोड
  • मुख्य आरक्षी ओमकार नाथ
  • आरपीएफ रामबाग के मुख्य आरक्षी शिवानंद दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *