
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल थाना प्रभारी का जाना हालचाल
आज दिनांक 25 मई 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचकर पुलिस मुठभेड़ में घायल थाना प्रभारी लाइन बाजार श्री के.पी. सिंह का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
विदित हो कि दिनांक 24/25 मई 2026 की रात्रि थाना खेतासराय क्षेत्र में पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 01 लाख रुपये का इनामी अभियुक्त रवि यादव घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
उक्त अभियुक्त रवि यादव दिनांक 01 मई 2026 को बारात के दौरान दूल्हा आजाद बिंद की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।
मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी लाइन बाजार श्री के.पी. सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। वहीं उपनिरीक्षक श्री प्रकाश शुक्ला एवं उपनिरीक्षक श्री प्रवीण यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगने से वे सुरक्षित बच गए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री वैभव कृष्ण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया तथा दूल्हा हत्याकांड में फरार अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।