
वाराणसी में बकरीद का त्योहार इस बार भी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद वाराणसी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों और प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी गई।
नमाज के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के सभी इंतजाम चाक-चौबंद दिखाई दिए।
वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। लोगों ने कहा कि बकरीद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और कुर्बानी का संदेश देता है।
वाराणसी में प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।