
चंदौली, 10 जुलाई। चंदौली ताइक्वांडो संगठन की ओर से गुरुवार शाम 6:30 बजे जिले के सभी ताइक्वांडो कोच एवं ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी (इंडिया ताइक्वांडो, वर्ल्ड ताइक्वांडो एवं एशियन ताइक्वांडो यूनियन से मान्यता प्राप्त) के अंतर्गत चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में डॉ. आनंद कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष, शरद प्रताप राव को सचिव तथा अशोक कुमार केसरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ चंदौली के सचिव पी.पी. यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं की तैयारियों, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और जिले में ताइक्वांडो खेल के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने और खेल को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच एवं खिलाड़ी नवीन कुमार, अमित मौर्य, रोहित मोदनवाल, सीमा खान, राहुल केसरी, सागर केसरी, प्रशांत केसरी, दिलीप पासवान, अरविंद यादव, अविनाश चौहान, चंद्रिका चौहान, दिलीप गुप्ता, दीपू कुमार, साहिल कुमार, रोशन चौहान, शिबू बानो, वीरेंद्र आर्य, रतन कुमारी, रामदेव सहित अनेक खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।