डीडीयू रेलवे यार्ड में फिर सक्रिय हुआ कोयला चोरों का गिरोह, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

समाचार आजकल।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर।

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी, आरपीएफ की कार्यशैली पर भी उठ रहे सवाल

डीडीयू रेलवे यार्ड में एक बार फिर कोयला चोरी की घटनाओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यार्ड में कोयला चोरों का संगठित गिरोह सक्रिय है, जो लगातार रेलवे के कोयले पर हाथ साफ कर रहा है। चोरी की बढ़ती घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोयला चोरी का सिलसिला लंबे समय से जारी है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में आरपीएफ पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

लोगों का यह भी आरोप है कि डीडीयू नगर पोस्ट आरपीएफ की सक्रियता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब तक ऐसी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है जिससे कोयला चोरी पर प्रभावी रोक लग सके।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा यार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *