बिरदोपुर वार्ड में सीवर-पेयजल परियोजना का भूमि पूजन, पार्षद सीमा वर्मा के आयोजन में जुटे जनप्रतिनिधि।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 256.5666;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

वाराणसी। बिरदोपुर वार्ड में लंबे समय से चली आ रही सीवर और पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बिरदोपुर वार्ड में सीवर लाइन एवं पेयजल पाइपलाइन परियोजना के कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद सीमा वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मेयर अशोक तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

मेयर अशोक तिवारी पार्षद सीमा वर्मा ने जनता से की अपील।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 283.03818;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

🖤 विशेष अपील: 7 से 8 महीने जनता दे सहयोग 🖤

मेयर अशोक तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और बिरदोपुर वार्ड की पार्षद सीमा वर्मा ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि सीवर लाइन एवं पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूरा होने में लगभग 7 से 8 महीने का समय लग सकता है। इस दौरान सड़क की खुदाई होने के कारण कई स्थानों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी और स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जनप्रतिनिधियों ने जनता से अपील की कि इस अस्थायी परेशानी को लेकर परेशान न हों और निर्माण कार्य में पूरा सहयोग करें।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मौजूदा असुविधा के पीछे क्षेत्र की सीवर और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करना उद्देश्य है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सीवर व्यवस्था और पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा।

स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई कि निर्माण कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और कार्य में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न करें। संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था से कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *