डांडी ग्राम के भूमि विवाद प्रकरण पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से की मुलाकात
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चन्दौली।
ग्राम डांडी में स्वामीनाथ तिवारी जी की भूमि पर चल रहे कथित अवैध दख़ल एवं विवाद के मामलों को लेकर आज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से मिलकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी ने उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह मामला केवल भूमि विवाद नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से भी सीधा जुड़ा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से किया कि त्वरित राजस्व निरीक्षण कराया जाए, अवैध कब्ज़े के प्रयासों पर तत्काल रोक लगे,दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा व न्याय को प्राथमिकता दी जाए।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत दिनों कुछ विवादित तत्वों द्वारा भूमि पर अवैध कब्ज़े का प्रयास किया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व भय का वातावरण बना है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संपूर्ण मामला राजस्व अभिलेखों एवं स्थानीय जांच में स्पष्ट रूप से तिवारी परिवार के पक्ष में प्रमाणित है, इसके बावजूद असामाजिक तत्व दबाव बनाकर कब्ज़े का प्रयास कर रहे हैं।
उपजिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञापन देने वालों में सूर्यमुनी तिवारी, जैनेन्द्रधर दुबे,विजय मिश्रा, संजय तिवारी, विकास पाण्डेय,रत्नेश पाठक, शरद चंद तिवारी, कैलाश तिवारी, पप्पू चौबे, चंद्रभूषण तिवारी सहित स्थानीय ग्रामीण एवं सम्मानित जन भी उपस्थित रहे।
