..वाराणसी पर्यटन बाजार ( पर्यटन प्रदर्शनी) का आयोजन वाराणसी शहर मे दिनांक 13 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।यह एक पर्यटन को बढ़ावा देने वाला आयोजन हे जिसे द टुरिज्म सेल्टर ( इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) दिल्ली एंव कोलकाता द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है।

वाराणसी पर्यटन बाजार, द टुरिज्म सेल्टर द्वारा यह 41 वाँ आयोजन है जो कि विगत 6 वर्षो मे किया जा रहा है जो कि सिगरा नगर निगम के बगल मे स्थित रूद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर मे तीनो दिन अपरान्ह 2 बजे से रात्री 8 बजे तक प्रदर्शित किया जायेगा।
इस आयोजन का उद्देश्य व मकसद है शहर के सभी यात्री और पर्यटन को पसंद करने वाले लोग कभी भी कही भी यात्रा करने के लिए जा सके।इसलिए यह पर्यटन बाजार सभी यात्रा पसंद करने वाले लोगो के लिए एक खुला मंच प्रदान करता है जहा पर वे अपनी पसंद के यात्रा स्थलो का सुचना एकत्रित कर देश या विदेश के लिए अपनी यात्रा को आरक्षित भी करा सकते है। यह पर्यटन बाजार सभी पर्यटन ऐजेंसिया को भी आने वाले लोगो को अपने पर्यटन संबंधित सभी वस्तुओ का उचित प्रदर्शन करने के लिए खुला मंच प्रदान करता है जो कि..B2B और B2C अवधारण पर बनाया गया है।
इस पर्यटन प्रदर्शनी मे..वाराणसी पर्यटन विभाग,पुंडुचेरी पर्यटन विभाग,गुजरात पर्यटन विभाग,बिहार पर्यटन विभाग,मेघालय पर्यटन विभाग,झारखंड पर्यटन विभाग,उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग,ट्रेवल एंड टुरिज्म एशोसियेशन,ट्रेवल ऐजेंट,टूर आपरेटर,होटल एंव रिसोर्ट उद्योग के साथ हैंडीक्राफ्ट्स उद्योग सहभागिता कर रहे है।
कल दिनांक 13 दिसम्बर को इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक कैंट वाराणसी श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा अपरान्ह 3 बजे द्विप प्रज्वलित कर किया जायेगा जिसमे अन्य विशेष अतिथिओ मे डाक्टर विरेश्वर भट्टाचार्य जी,प्लास्टिक सर्जन,बीएचयू..श्री पावस प्रसुन जी,ऐसीटैंट डाइरेक्टर,पर्यटन मंत्रालय,भारत सरकार..श्री दिनेश कुमार जी,ज्वाइंट डाइरेक्टर,उत्तर प्रदेश पर्यटन,श्री ज्योति प्रसन्न मिश्रा,शिक्षक पर्यटन विभाग डीएवी पीजी कालेज व बसंता कालेज राजघाट कि उपस्थिती रहेगी।