
जनपद में दर्जनों पुलिस चौकियां है जिसकी भवन काफी जर्जर होने से पुलिस बल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
गाजीपुर जनपद अंतर्गत जमानियां कोतवाली क्षेत्र ग्राम सभा देवरियां पुलिस चौकी इमारत जर्जर होने से पुलिस बल को अन्य जगह रह कर ड्यूटी करना पड़ता है। वरिष्ठ पत्रकार रामप्रवेश राय के अनुसार देखा गया कि जनपद में दर्जनों पुलिस चौकियां है। जिसकी भवन की हालत काफी दयनीय देखने को मिला है। किसी तरह पुलिस के जवान अपनी जान को जोखिम में डाल कर समाज की सेवा कर रहे है। राय ने उत्तर प्रदेश सरकार, एवं पुलिस के बड़े अधिकारियों को चैनल के माध्यम से अवगत कराया कि जनपद की समस्त पुलिस चौकियों की जर्जर भवन को जांच कराकर भवन निर्माण कार्य के लिए सरकार, व प्रशासन अधिकारी ,ध्यान दे। ताकी ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को निजात मिल सके।
