वाराणसी : PWD के निर्माण कार्य में लगा जेसीबी ने ले ली आठ साल के मासूम की जान, भीड़ ने किया चक्का जाम।

भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे की घटना, परिजनों में मचा कोहराम।

दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग निकला चालक, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

एसीपी के आश्वासन पर माने लोग, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वाराणसी, भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे के पास जेसीबी की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई हादसे से नाराज परिजनों ने चक्काजाम कर दिया और गुस्साई भीड़ ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वाराणसी, समाचार आज कल।

भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर चौराहे के पास जेसीबी की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों ने चक्काजाम कर दिया और गुस्साई भीड़ ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर भाग निक पुलिस ने परिवार और मोहल्ले वालों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
बताया जाता है कि बच्चा सड़क पार कर रहा था तभी जेसीबी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना देख लोग शोर मचाते दौड़े। तब तक चालक वाहन से कूदकर भाग निकला। थोड़ी ही देर में बच्चे के परिवार के लोग आ गये। भीड़ जुटने लगी और रोड जाम हो गया। इसके बाद गुस्साये लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। इस दौरान पुलिस और लोगों में तीखी बहस भी हुई। मौके पर पहुंचे कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद जेसीबी चालक की तलाश कर रही है।

Oplus_131072

सवाल यह है कि JCB में लगा PWD के निर्माण कार्य का कागज लगा हुआ था। जो की यह तो सुनिश्चित कर देता है कि जेसीबी चालक की पुरी जानकारी PWD लोक निर्माण विभाग के पास है फिर वह चालक की तलाश किस तरह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *