कृपया सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद वाराणसी में मोहनसराय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (कैण्ट से पड़ाव मार्ग) पर स्थित मालवीय पुल (राजघाट पुल) के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट के मरम्मत के कार्य को कराये जाने हेतु ट्रैफिक डायवर्जन दिनांक 23.12.2025 के रात्रि 22.00 बजे से 13.01.2026 तक (रात्रि/दिन) तक कार्य सम्पादन करने हेतु पैदल यात्रियों को छोड़कर समस्त प्रकार के आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। आम जनमानस को निम्न प्रकार से यातायात डायवर्जन किया जाता है-
प्रतिबन्ध-
उक्त कार्य के दौरान राजघाट पुल से पैदल यात्रियों को छोड़कर समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
➤ उक्त कार्य के दौरान सामने घाट पुल से बड़े चार पहिया, स्कूल बसों, इलेक्ट्रानिक बसों, आटो, ट्रेवलर एवं हल्के भारी मालवाहकों आदि का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
डायवर्जन-
➤ उक्त कार्य के दौरान चन्दौली से वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ, मऊ, बलिया आदि जनपदों को जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन पचफेडवा रिंग रोड से होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
▶ उक्त कार्य के दौरान चन्दौली से वाया मुगलसराय पड़ाव राजघाट होते हुए वाराणसी को जाने वाले समस्त भारी वाहन / मालवाहक वाहन / चार पहिया वाहन को चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से डायवर्ट होकर गौधना चौराहा एनएच-19 होते हुए वाराणसी / अपने गंतव्य को जायेंगे।
➤ उक्त कार्य के दौरान वाराणसी तथा अन्य जनपदों को जाने वाले समस्त चार पहिया वाहन थाना मुगलसराय की पुलिस चौकी शिवाला होते हुए पचफेडया रिंग रोड से अपने गंतव्य को जायेंगे।
▶ उक्त कार्य के दौरान वाराणसी जाने वाले वाले समस्त चार पहिया वाहन मुगलसराय, पड़ाव चौराहा, रामनगर, टेंगरा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
अनुमन्य-
➤ उक्त कार्य के दौरान पड़ाव से नमोघाट की तरफ केवल पैदल यात्रियों का आवागमन अनुमन्य होगा।
उक्त कार्य के दौरान सामने घाट पुल से केवल दो पहिया, आटो, ई-रिक्शा, हल्के चार पहिया/एम्बुलेन्स / शव वाहनों का आवागमन अनुमन्य होगा।