
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार जीवित गोवंश (गाय) एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 27 दिसंबर 2025 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना लंका पुलिस टीम ने लौटूबीर अंडरपास से आगे मलहिया सर्विस लेन के पास से दो अंतर्राज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है—
राजू पाण्डेय पुत्र रामलोचन पाण्डेय, निवासी भदेसर ईचौली, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी (उम्र लगभग 40 वर्ष), तीरथ कुमार सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी भोखरी, थाना मोहनिया, जनपद भभूआ, बिहार (उम्र लगभग 26 वर्ष), पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 04 जीवित गोवंश (सभी गाय) तथा 01 पिकअप वाहन (अशोका लीलैंड, ग्रे रंग, वाहन संख्या UP73T0867) बरामद किया। इस संबंध में थाना लंका पर मु0अ0सं0-0544/2025 अंतर्गत धारा 3/5(ए), 5(बी), 8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार – थाना लंका
उ0नि0 गौरव कुमार – चौकी प्रभारी रमना
उ0नि0 राहुल जायसवाल
कां0 रामबाबू मिश्रा
कां0 कमलेश राजभर
कां0 हृदय कुमार
कां0 कमल कुमार
कां0 आशीष तिवारी
कां0 अमित कुमार शुक्ला
कां0 पवन कुमार