बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शनः विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने फूंका अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला फुक गया।

चंदौली – बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने जीटी रोड काली मंदिर के पास बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख का पुतला भी फूंका गया.

प्रदर्शन में विधायक रमेश जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शशि, जिला उपाध्यक्ष मीणा वैश्य, संपर्क प्रमुख रामावतार तिवारी सहित समस्त विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी मौजूद रहे. यह रैली नगर की कैलाशपुरी शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर जीटी रोड स्थित काली मंदिर पर समाप्त हुई. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध व्यक्त किया और सनातन धर्म व हिंदू एकता के लिए लोगों को प्रेरित किया.

इस दौरान ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारी हरिशंकर सिंह मुन्ना ने सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीरता से लिया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारी सतीश जिंदल और मनोज अग्रवाल, गोपाल पांडे ने दुनिया भर में रह रहे हिंदुओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. उन्होंने हिंदू एकता का संदेश देते हुए जोर दिया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एकजुट होना अत्यंत आवश्यक है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *