“विशिष्ट प्रतिभावान प्रदर्शन 2026 सहयोग एवं संवेदना’ हौसलों की उड़ान और मनोरंजन का अनूठा आयोजन “।

विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी 02 जनवरी 2026 को सेन्ट जॉन्स स्कूल ब.रे. का. के प्रांगण में विशिष्ट प्रतिभावानों के लिए खेलकूद एवं मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अध्यक्ष फा० यूजिन जोसेफ के द्वारा किया गया। जिसमें दीप प्रज्जवलन, अजन एवं विशिष्ट प्रतिभावानाँ द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भक्ति गीत, नृत्य, नाटक, कला को प्रदर्शित किया गया। मु. अतिथि द्वारा विशिष्ट प्रतिभावानों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया एवं 160 प्रतिभाशाली बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई।

खेलकूद में 100 मी०, 500 मी० दौड, शार्ट पुट, आलू
में पिन चुभोना, गुब्बारा फोड़ना, चम्मच दौड इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। विशिष्ट प्रतिभावानों के वार्षिक समारोह में लगभग 4000 बच्चे तथा विशिष्ट जन हिस्सा लिया। जिसमें मऊ, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, जनपर्दो इत्यादि की संस्थाएँ हिस्सा लिया ।नववाणी विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी को धन्यवाद दिया । एवं कार्यक्रम का समापनकिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *