वाराणसी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हिमालय परिवार काशी प्रांत की बैठक हुई सपन्न।

वाराणसी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े
हिमालय परिवार काशी प्रांत की बैठक आज भीटारी स्थित हथियान वीर बाबा कॉलोनी के ले नंबर 9 में काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री
रामकुमार गुप्ता के आवास पर हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश उपाध्याय जी द्वारा की गई संघटन के विषयों को प्रांत महामंत्री शिवेंद्र कुमार ने रखा आगामी सिंधु दर्शन यात्रा कुम्भ पर जोर देते हुए मासिक कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।
बैठक को आगामी हिमालय परिवार(संगठन) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इन्द्रेश कुमार के काशी क्षेत्र मे शीघ्र होने वाले प्रवास एवं उनकी एवं बहु प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिति में सम्पन्न होने वाले सिंधु कुंभ 2026 के अधिक से अधिक जनभागीदारी पर चर्चा हुई। अविनाश ने कहा कि
आप सभी संगठन की नींव हैं जिस पर हम सभी के सामूहिक सांगठनिक तन,मन,यथा सामर्थ्य धन से चिंतन का सुखद एवं सुदृढ़ प्रतिफल हमें समाज में देखने को मिलेगा। आप सभी ऐसे ही गतिविधियों को गतिमान रखते हुए संगठन को और जमीनी स्तर तक ले जाने में जी जान से जुटें। इस दौरान
कार्यक्रम में काशी प्रांत से
प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सरदार सिंह,प्रांत उपाध्यक्ष डॉ राजन सिंह, प्रांत प्रचार प्रमुख गणेश रावत,प्रांत सह मंत्री राम कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, महानगर अध्यक्ष वाराणसी महेंद्र शर्मा के साथ ही दिनेश कुमार झा, संदीप राउत, विजय श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *