ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर धमकी, जांच में जुटी ऑस्ट्रेलियाई पुलिस।

नई दिल्ली/मेलबर्न, 5 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कथित धमकी 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित होने वाले “Melbourne Meets Modi” सामुदायिक कार्यक्रम से जुड़ी एक फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दी गई थी। इस पोस्ट में कार्यक्रम के दौरान गड़बड़ी करने और प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें लिखी गई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की सूचना ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) को दे दी गई है। पुलिस कथित पोस्ट और उससे जुड़े अकाउंट की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के दौरे पर रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ वार्षिक शिखर वार्ता में भाग लेने के अलावा भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *