
आम जनता की समस्याओं पर त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना हो सुनिश्चित, शिथिलता बरतने वाले राजस्व कर्मियों पर होगी कार्यवाही
चंदौली/दिनांक 04 अप्रैल, 2026
सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में नौगढ़ तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। साथ ही निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।
इस दौरान फरियादी रमेश पुत्र कैलाश ग्राम बरवाडीह निवासी द्वारा आरोप लगाया कि अपनी भूमि पर घर बनवाना चाहते है इसके लिए सीमांकन के लिए गुहार लगाया बताया कि लेखपाल द्वारा पैसे की मांग की है जिस पर उप जिलाधिकारी को फटकार लगाते हुए भूमि सीमांकन तत्काल कराने के साथ ही ऐसे लेखपालों पर कार्यवाही तय करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र रिपोर्ट लगाने में बीडीओ नौगढ़ द्वारा दो से तीन माह तक लंबित रखे जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जन्म, मृत्यु, निवास एवं अन्य आन लाइन जारी होने वाली प्रमाण पत्र को टाइम लाईन में उचित निस्तारण करे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अलग-अलग गांव की कुछ महिलाओं ने आवास के लिए मांग की जिस पर पीडी डीआरडीए को सत्यापन कर पात्र लोगों का आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील परिसर में पेयजल की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए अधिवक्ताओ ने कहा गहरी बोरिंग हो जाय तो पेयजल की समस्या से गर्मी के मौसम में निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी नौगढ़, तहसीलदार, जिला खाद्य विपड़न अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, एआर कॉपरेटिव, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।