वाराणसी में रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है।

RPF और CIB की संयुक्त टीम ने “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत वाराणसी रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

इसी दौरान AC तत्काल टिकट बुकिंग के समय एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

जांच में आरोपी के पास से 57 रेलवे टिकट और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

बरामद टिकटों की कुल कीमत करीब 2 लाख 44 हजार रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई RPF प्रभारी संदीप कुमार यादव, CIB प्रभारी निलेश कुमार सिंह और एएसआई राकेश सिंह के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *