चंदौली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले।

चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में स्थानांतरण करते हुए 6 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों की नई तैनाती की है। स्थानांतरण सूची में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जो प्रभारी निरीक्षक थाना नौगढ़ के पद पर तैनात थे, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। यह स्थानांतरण यूपी पुलिस में स्थानांतरणाधीन होने के फलस्वरूप किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, थाना बलुआ से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष थाना शहाबगंज बनाए गए हैं। वहीं उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह, जो थाना शहाबगंज के थानाध्यक्ष थे, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। उन्हें एटीएस में प्रशिक्षण हेतु नामित किए जाने के दृष्टिगत यह तैनाती की गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक संतोष कुमार को थाना चकरघट्टा के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर थाना नौगढ़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह, जो प्रभारी स्मार्ट कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थाना चकरघट्टा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के इस स्थानांतरण को जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *