
▪️पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त।
▪️राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्ताव को खारिज किया।
▪️पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच सरकार ने देश में पर्याप्त अनाज भंडार की उपलब्धता का आश्वासन दिया।
▪️रेलवे ने सुरक्षा और अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 13 सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी।
▪️अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की होर्मुज जल डमरूमध्य खोलने की समयसीमा के बीच इजरायल के ईरान में पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर हमले के बाद पश्चिम एशिया संघर्ष और गहराया।
▪️उलानबटोर में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रीति पवार, प्रिया और अरुंधति फाइनल में पहुंची।