
दिनांक 19.02.2026, गुरूवार
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर के मार्गदर्शन में पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल अस्पताल, डी0डी0यू0 में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, पं0 दीन दयाल उपाध्याय द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए दिनांक 18 एवं 19 फरवरी 2026 को दो दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिवस कुल 337 लाभार्थियों, की स्वास्थ्य जाँच की गई, जबकि द्वितीय दिवस कुल 354 लाभार्थियों, ने शिविर का लाभ उठाया।
यह स्वास्थ्य शिविर रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, उपवास रक्त शर्करा जाँच, भोजन उपरांत शर्करा जाँच, संपूर्ण रक्त गणना, ईसीजी-आवश्यकतानुसार, छाती का एक्स-रे -आवश्यकतानुसार, इकोकार्डियोग्राफी- आवश्यकतानुसार, नेत्र परीक्षण, महिलाओं हेतु स्त्री-रोग संबंधी जाँच तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श आदि प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में भाग लेने वालेे रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को जलपान संबंधी सामग्री का वितरण भी किया गया।
दोनांे दिवस बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों ने शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने शिविर के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करना, रोगों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन हेतु संगठन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती स्मिता सिंह, सचिव श्रीमती शालीनी भूषण, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियांशु यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती वैष्णवी, श्रीमती मीता नारी, स्कूल सचिव श्रीमती दीपिका, श्रीमती सोमा चटर्जी, श्रीमती आरती आदि सदस्याएँ उपस्थित रहे।