जनपद चन्दौली थाना चकिया पुलिस द्वारा वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

🔷थाना चकिया पुलिस द्वारा वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

चन्दौली-पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 132/2025 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि में वांछित अभियुक्त कमला यादव पुत्र लालबरत यादव निवासी ग्राम लठौरा थाना बबुरी जनपद चन्दौली को दिनांक 21.02.2026 को समय 16.30 बजे अभि0 के घर ग्राम लठौरा से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ विवरण- पूछताछ करने पर अभियुक्त कमला यादव पुत्र लालबरत यादव निवासी ग्राम लठौरा थाना बबुरी जनपद चन्दौली बता रहा है । मैं बड़ौदा यूपी बैंक बड़ौझी से वर्ष 2014 में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे कंप्यूटर प्रिंटर आदि का प्रयोग करके धोखाधड़ी करके कूट रचित दस्तावेज तैयार कर असल के रूप में प्रयोग कर ऋण प्राप्त किया गया और अभी तक ऋण की अदायगी नहीं की गई है

नाम पता अभियुक्त-
कमला यादव पुत्र लालबरत यादव निवासी ग्राम लठौरा थाना बबुरी जनपद चन्दौली

अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 132/2025 धारा 419/420/467/468/471/120 बी भादवि थाना चकिया जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।
  2. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली।
  3. उ0नि0 प्रेमचन्द यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *