चंदौली।बिहार ले जाई जा रही 16.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

चन्दौली, 4 जुलाई 2026। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार ले जाई जा रही 16.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 54 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुगलसराय थाना पुलिस वीआईपी गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक ओला स्विफ्ट डिजायर कार (UP65MT7990) से उतरकर पीठू बैगों में अंग्रेजी शराब लेकर रेलवे स्टेशन के पार्सल गेट के रास्ते बिहार जाने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके तीनों बैगों से 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब के 90 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुए। कुल बरामद शराब की मात्रा 16.2 लीटर है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मुगलसराय से शराब खरीदकर बिहार ले जाते थे, जहां अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे और उसी से अपना खर्च चलाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन राज (21 वर्ष), राजू कुमार (19 वर्ष) और राजीव रंजन (21 वर्ष), निवासी जनपद नवादा (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

  • 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब के 90 पाउच
  • कुल मात्रा: 16.2 लीटर
  • अनुमानित कीमत: ₹54,000

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह
  • उपनिरीक्षक मुन्शी यादव
  • कांस्टेबल राकेश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *