जनपद चन्दौली थाना चन्दौली व स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 01 पिकअप वाहन से चिप्स व बिस्कुट के पैकेटो के बीच छिपाकर परिवहन की जा रही कुल मात्रा कुल 55.350 किग्रा. अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 02 शातिर तस्कर को किया गया गिरफ्तार ।


🔷बरामद अवैध गाँजे की अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये ।

चन्दौली- अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिह थाना चन्दौली, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना चन्दौली व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच 19 के बडे साहब ढाबा के करीब 100 मीटर पहले 01 पिकअप वाहन से चिप्स व बिस्कुट के पैकेटों के बीच छिपाकर परिवहन किये जा रहे कुल मात्रा 55.350 किग्रा. गांजा बरामद कर 02 शातिर तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस कार्यवाही-
दिनांक 16-03-2026 को समय करीब 22.00 बजे थाना चन्दौली व स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा बडे साहब के ढाबा से करीब 100 मीटर पहले नेशनल हाइवे के पास चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप खड़ी है जिसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गयी है वाहन संदिग्ध लग रही है जिसमें कुछ अवैध शराब / मादक पदार्थ हो सकती है।
उक्त सूचना के आधार पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा तत्काल बडे साहब के ढाबा से करीब 100 मीटर पहले नेशनल हाइवे के पास पहुचे । वाहन को चेक किया गया तो वाहन में पहले से दो व्यक्ति मौजूद थे व वाहन को ठीक कर चालू करने का प्रयास कर रहे है मौजूदा पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन की चेकिंग की जाने लगी तो चिप्स के पैकेटो के बीच में कुल 53 पैकेटो (जो भूरे रंग के टेप से लपेटी हुयी) से कुल कुल मात्रा 55.350 कि0ग्रा0 गांजा बरामद किया गया गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान चालक- विशाल दुबे s/o स्व0 शिव प्रसाद दुबे निवासी 1013,A2, मदनपुर खादर J.J. कलोनी सरिता विहार उम्र 45 वर्ष, परिचालक- बव्बन सिंह S/O स्व0 नगीना सिंह R/O उत्तमपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर विहार उम्र करीब 59 वर्ष के रूप में हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-106/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act थाना व जिला चन्दौली में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह गांजा टेंगरा मोड़ से लादकर चौसा बिहार को ले जा रहे थे।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
विशाल दुबे s/o स्व0 शिव प्रसाद दुबे निवासी 1013,A2, मदनपुर खादर J.J. कलोनी सरिता विहार उम्र 45 वर्ष
बव्बन सिंह S/O स्व0 नगीना सिंह R/O उत्तमपुर थाना राजपुर जनपद बक्सर विहार उम्र करीब 59 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरण
1- मु0अ0स0 106/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट थाना व जनपद चन्दौली ।
( गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी थाना स्थानीय द्वारा की जा रही है । )

बरामदगी का विवरण
1.53 बण्डल अवैध गांजा (कुल मात्रा 55.350 किग्रा)
2.01 पिकप DL1LAM 6422
3.02 मोबाइल फोन

बरामदगी का दिनांक, समय व स्थान–
दिनांक – 16.03.2026
समय -22.00 बजे
स्थान – बडे साहब के ढाबा से करीब 100 मीटर पहले नेशनल हाइवे के पास थाना व जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिह प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद चन्दौली।
उ0नि0 बीरेन्द्र कुमार थाना व जनपद चन्दौली
उ0नि0 रावेन्द्र सिह थाना व जिला चन्दौली
उ0नि0 रमाशंकर थाना व जिला चन्दौली
हे0का0 धीरेन्द्र यादव थाना व जिला चन्दौली
हे0का0 अखिलेश यादव थाना व जिला चन्दौली
का रुपेश दुबे थाना व जिला चन्दौली
उ0नि0 रमाशंकर थाना व जिला चन्दौली
उ0नि0 रमाशंकर थाना व जिला चन्दौली

सर्विलांस टीम व स्वाट
प्र0नि0 रामजनम यादव एसओजी प्रभारी जनपद चन्दौली
हे0का0 राणा प्रताप सिंह जनपद चन्दौली
हे0क0 रामानन्द यादव जनपद चन्दौली
हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह जनपद चन्दौली
हे0का0 मण्टू सिंह जनपद चन्दौली
हे0का0 आशुतोष सिह स्वाट टीम
हे0का0 आनन्द कुमार सिह स्वाट टीम
हे0का0 आशुतोष भारद्वाज स्वाट टीम
का0 अजीत सिंह जनपद चन्दौली
का0 नीरज मिश्रा सर्विसलांस सेल जनपद चन्दौली
का0 मनीष कुमार जनपद चन्दौली
का0 मनोज यादव सर्विंलास टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *