जनपद चंदौली।थाना मुगलसराय टीम द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

पूर्व की घटना- दिनांक 02/03.05.2026 की रात्रि में समय लगभग 08:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य वादिनी के पुत्र श्रवण जायसवाल पर मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास पूर्व नियोजित तरीके से 3-4 व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया।

पुलिस कार्यवाही- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में दिनांक 06.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पुलिस कॉलोनी पानी टंकी के पास से 02 नामजद अभियुक्तों 1 रवि जायसवाल पुत्र दुर्गा जायसवाल, निवासी वार्ड नं0 02 शाहकुटी (काली मंदिर के पास), थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 23 वर्ष। 2 निखिल कुमार गुप्ता पुत्र संदीप गुप्ता, निवासी ग्राम महेसुआ नई बाजार, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। । गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का पूछताछ विवरण- पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि घायल श्रवण द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त निखिल की गर्ल फ्रेंडस से बात करने लगा था जिसको लेकर आपस में विवाद के चलते कई दिनों से मारने के लिए मौका तलाश रहे थे। घटना वाले दिन मौका पाकर मारपीट की घटना किये।

नाम पता अभियुक्त-
1.रवि जायसवाल पुत्र दुर्गा जायसवाल, निवासी वार्ड नं0 02 शाहकुटी (काली मंदिर के पास), थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 23 वर्ष।
2.निखिल कुमार गुप्ता पुत्र संदीप गुप्ता, निवासी ग्राम महेसुआ नई बाजार, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 20 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास –

  1. मु0अ0स0-217/2026 धारा 3(5), 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

  1. उ0नि0 शिवपूजन बिन्द चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
  2. हे0का0 सुरेन्द्र कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *