जनपद चंदौली पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक द्वारा पैदल गश्त एवं जनसुरक्षा हेतु सघन चेकिंग एवं अभियान चलाया गया।

चंदौली पुलिस अधीक्षक चंदौली, आकाश पटेल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर, श्री अनंत चन्द्रशेखर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक द्वारा आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद में सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की गहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान कम उम्र के युवकों द्वारा वाहन चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं चार पहिया वाहनों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *