
दुलहीपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सतपोखारी ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित खुली बैठक में पूर्व की गई कार्यवाहियों को लेकर जमकर सवाल उठे यह बैठक 2 अप्रैल 2026 को पंचायत भवन में आयोजित की गई
जिसमें ग्राम प्रधान, ग्रामवासी, संबंधित पक्षों के लोग और पुलिस बल की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान ग्रामवासियों ने 30 व 31 दिसंबर 2025 को हुई जांच/कार्यवाही को अनुचित बताते हुए उस पर आपत्ति जताई।
लोगों का कहना था कि जांच रिपोर्ट के अनुपालन में पारदर्शिता नहीं बरती गई ।जिससे असंतोष की स्थिति बनी हुई है ।ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक में जिन व्यक्तियों के खिलाफ अवैध तरीके से वोटर लिस्ट में शामिल होने की बात सामने आई थी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई।इसको लेकर बैठक में मौजूद लोगों ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही यह भी सामने आया कि कुछ नए मोबाइल नंबरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिली हैं।
इस पर उपस्थित लोगों ने मांग की कि इन मामलों की भी निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक ग्राम प्रधान के विपक्षी पार्टी वालों ने 24आधार कार्ड व 2 वोटर आईडी पेश किए उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला इस सन्दर्भ में एसडीएम अनुपम मिश्रा व सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि इसकी जांच होगी यह वोटर आईडी और आधार कार्ड जिसने भी बनवाया है उस पर कार्रवाई की जाएगी।
डीडीयू नगर नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा, महिला थाना इंचार्ज पूजा कौर, व भारी पुलिस फोर्स के साथ ही साथ राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही