पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

  1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मा0 राज्यपाल उ0प्र0, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 तथा मा0 मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
  2. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए तथा बिना चेकिंग एवं फ्रिस्किंग किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी एवं नियंत्रित बनी रहे।
  3. मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 महोदय के आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त पुलिस अधिकारियों की पूर्व ब्रीफिंग सुनिश्चित कर आवश्यक दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से प्रदान किए जाएं।
  4. सभी महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
  5. कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग व्यवस्था की सुरक्षा हेतु ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
  6. सभी प्रवेश द्वारों पर DFMD स्थापित किए जाएं तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक आगंतुक अनिवार्य रूप से DFMD से होकर ही प्रवेश करे, जिससे संदिग्ध वस्तुओं की प्रभावी जांच हो सके।
  7. कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा हेतु ड्रोन एवं CCTV कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
  8. असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निरंतर निगरानी कर अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
  9. होटल, ढाबा एवं अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन चेकिंग की जाए तथा वहां ठहरे व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं पहचान पत्र का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
  10. प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा आवश्यकतानुसार रूफटॉप ड्यूटी लगाकर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
  11. वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी प्रबंध किए जाएं तथा आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
  12. वीआईपी मार्ग पर स्थित गलियों एवं कट प्वाइंट्स पर भीड़ नियंत्रण हेतु रस्सों का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन किया जा सके।
  13. प्रभारी अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफ करें, आवश्यक संसाधन साथ रखें तथा लाउड-हेलर के माध्यम से प्रभावी भीड़ नियंत्रण एवं जनसंपर्क सुनिश्चित करें।
  14. सभी अधिकारी मानसिक रूप से सतर्क एवं ड्यूटी हेतु पूर्णतः तैयार रहें तथा पूर्ण मनोयोग, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
  15. सभी पुलिस कर्मी अपना टर्नआउट उच्च कोटि का बनाए रखें, वर्दी स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित हो। निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करते हुए ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं पेशेवर व्यवहार प्रदर्शित करें। आज दिनांक 02.04.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बाद भ्रमण कैम्प कार्यालय पर पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण के साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु बैरिकेडिंग, अनिवार्य चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, DFMD से प्रवेश, ड्रोन एवं CCTV से सतत निगरानी, तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, रूफटॉप ड्यूटी, होटल-ढाबों की सघन चेकिंग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने को कहा गया। वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारू रखने, वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग, भीड़ नियंत्रण हेतु रस्सों व लाउड-हेलर के उपयोग पर बल दिया गया। सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन, उच्च कोटि के टर्नआउट एवं पेशेवर व्यवहार के साथ ड्यूटी निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे। ड्यूटी में लगे वाह्य जनपद के अधिकारी तथा कमिश्नरेट वाराणसी के प्र0नि0/थानाध्यक्ष द्वारा गूगल मीट (वीसी) के माध्यम से गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *