समाचार आजकल
एमटीवी:- SSP अविनाश पांडेय के आदेशानुसार गुरुवार को यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टंटबाजी, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर और नाबालिग चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
📊 कार्रवाई की मुख्य झलकियां:
कुल चालान: 1174
कुल वाहन सीज: 05 (4 बुलेट, 1 बाइक)
बिना हेलमेट: 581 चालान
तीन सवारी: 83 चालान
मॉडिफाइड साइलेंसर: 37 चालान
अन्य (काली फिल्म, जातिसूचक शब्द आदि): 473 चालान
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनता से अपील है कि वे नाबालिगों को वाहन न दें, हेलमेट का प्रयोग करें और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण न फैलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।