जनपद चन्दौली थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

🔷थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
🔷गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से स्विफ्ट डिजायर वाहन, 13 गैलन, दो प्लास्टिक की पाईप, एक पेचकस, दो मोबाइल फोन (ओप्पो व पोको) व नगद 10000 रुपये चोरी के माल बरामद

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय, राजेश कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 05.04.2026 को मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधा पर सहजौर रिंग रोड के अंडर पास के उपर के पास चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर सं0 UP61AJ8990, चोरी के 13 गैलन, दो प्लास्टिक की पाईप, एक पेचकस , दो मोबाइल फोन (ओप्पो व पोको) व नगद 10000 रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा संबंधित अभियोग में धारा 317(2)/317(4) BNS की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरणः
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग रिंग रोड व अन्य हाइवे के किनारे खड़ी गाड़ियो से डीजल चोरी करते है व उसके वाहन में लदे हुए सामान, रिफाइन तेल या अन्य जो भी सामान मिलता है उसकी चोरी करते है तथा चहनिया बाजार में 01 दुकान पर ले जाकर बेच देंते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1.संदीप यादव उर्फ प्रद्युम यादव पुत्र केशा यादव नि0 जलालपुर थाना अलीनगर चन्दौली उम्र 22 वर्ष
2.नमन मिश्रा उर्फ भोले पुत्र अजय मिश्रा नि0 ग्राम सरायपकवान थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष
3.राजकुमार गुप्ता पुत्र रामवृक्ष गुप्ता निवासी खण्डवारी चहनियाँ बाजार थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 45 वर्ष

आपराधिक इतिहास
अभियुक्त संदीप यादव उर्फ प्रद्युम यादव-
1.मु0अ0सं0- 510/25 धारा 115(2), 117(2), 351(2), 352 BNS थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
2.मु0अ0सं0- 59/2026 धारा 305(बी)/317(2)/317(4) BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

अभियुक्त- नमन मिश्रा उर्फ भोले
1.मु0अ0सं0- 59/2026 धारा 305(बी)/317(2)/317(4) BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।

अभियुक्त राजकुमार गुप्ता–
1.मु0अ0सं0- 59/2026 धारा 305(बी)/317(2)/317(4) BNS थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2.मु0अ0सं0- 109/2026 धारा मु0अ0सं0- 59/2026 धारा 316(3)/61(2)(a) BNS थाना कोतवाली जनपद बलिया ।
3.मु0अ0सं0- 94/2019 धारा 279, 304-A, 337, 338 भादवि0 थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

विवरण बरामदगी–
1.13 गैलन, दो प्लास्टिक की पाईप, एक पेचकस , दो मोबाइल फोन (ओप्पो व पोको) व नगद 10000 रुपये ।
2.वाहन स्विफ्ट डिजायर सं0 UP61AJ8990

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 सीताराम यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 सतीश प्रकाश चौकी प्रभारी शिवाला थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
4.उ0नि0 संजय कुमार राय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
5.उ0नि0 अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी भुपौली थाना अलीनगर जनपद चन्दौली
6.हे0का0 रवि यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दली
7.हे0का0 जिल्लू र्रहमान थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
8.का0 श्याम प्रकाश यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
9.का0 धीरेन्द्र यादव थाना अलीनगर जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *