चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 द्वितीय चरण के तहत चलाए जा रहे “ऑपरेशन बचपन अभियान” के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एएचटी राघवेन्द्र सिंह व महिला मु0आ0 नीरज भारद्वाज महिला आरक्षी पारो गिरी व रेलवे चाइल्ड लाइन के साथ मिलकर पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 01 बालिका को बाल भिक्षावृत्ति करते हुए रेस्क्यू किया गया बालिका को सीडब्ल्यूसी चन्दौली के समक्ष प्रस्तुत किया गया बालिका के माता-पिता को सूचना दिया गया बालिका के माता-पिता को आधार प्रमाण पत्र के साथ सीडब्ल्यूसी में उपस्थित होने हेतु बताया गया उक्त के संबंध में सीडब्ल्यूसी द्वारा विधिक कार्यवाही कर उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।
आम जनमानस को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति तथा बाल विवाह की हानियों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 1098, 1076, 112 एवं 1930 — के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चन्दौली पुलिस द्वारा बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध सतत कार्यवाही एवं जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।