चंदौली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया हवन-पूजन, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना।

चंदौली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचने पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड संख्या-11 मवाई खुर्द स्थित मां काली मंदिर परिसर में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा दर्शन-पूजन एवं हवन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात है। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है तथा विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, सभासद वंशनारायण चौहान, विभूति जायसवाल, मोदी कमलाकर दुबे, सपना अग्रहरि, गुरजीत सिंह, राजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *