
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर के द्वारा आज दिनांक 06.04.2026 को पुलिस लाइन्स चन्दौली स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी बन्धुओं/उद्यमियों/सर्राफा व्यवसाईयों के साथ मासिक गोष्ठी की गई। व्यापारी बन्धुओं के समस्याओं व शिकायतों को सुन उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
गोष्ठी के दौरान आकाश पटेल पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने बताया की व्यापारी बन्धुओं को पुलिस की तरफ से हर समय हर सम्भव सहायता व सुरक्षा का दिया गया भरोसा तथा यह भी कहा गया कि कोई भी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत पुलिस से बता सकता है जिसका गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। व्यापारी बंधुओं द्वारा उठायी जाने वाली समस्याओं से अवगत होने के बाद उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी बन्धुओं से अपने-अपने दुकानों/प्रतिष्ठानों पर श्रीमान् पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा चलाए जा रहे “आपरेशन त्रिनेत्र” के तहत सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगवाने, पुराने सीसीटीवी कैमरों को सही करवाने, सीसीटीवी कैमरों की सही दिशा में करने व हमेशा चालू स्थिति में रखने की अपील की गई।