वाराणसी। ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ के सनातन धर्म के प्रतिपादित उद्देश्यों को ध्यान रखते हुए अध्यक्ष, रायपुर अरूणा यादव एवं उनके पति श्रीकांत यादव ने अपने सुपुत्र श्रेयांस यादव का जन्मदिवस धर्म जागरण के अनुकूल एवं संतानों को अपनी संस्कृति से जुड़ने, समझने हेतु सनातनी परंपरानुसार “गायत्री पूजन एवं दीपदान” कर मनाया।

ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ रायपुर द्वारा इस कार्यक्रम में सबसे पहले रायपुर अध्यक्ष अरूणा यादव नें “गायत्री पूजन एवं दीपदान” के सनातन धर्म में स्थान और महत्व को रेखांकित कर बताया कि
माता गायत्री की पूजा से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जीवन में सकारात्मकता आती है। गायत्री मंत्र को सिद्ध करने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और इनके आशीर्वाद से भक्त के चारों ओर रक्षा कवच बन जाता है, जिससे कोई भी बुरी शक्ति भक्त का बाल बांका नहीं कर पाती। गायत्री मंत्र के जाप से मनुष्य की आध्यत्मिक चेतना का पूर्ण विकास होता हैं। इस मंत्र का श्रद्धा पूर्वक जप करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।
धर्मग्रंथों के अनुसार मां गायत्री ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का एक विशेष स्वरूप हैं। इसी कारण इन्हें त्रिमूर्ति मानकर ही पूरी श्रद्धा से ध्यान किया जाता है। इनके पांच मुख और दस हाथ बताए जाते हैं। इनके पांच में से चार मुख चारों वेदों के प्रतीक हैं तो देवी मां का पांचवा मुख सर्वशक्तिमान शक्ति होने का संदेश देता है। गीता में देवी मां के दस हाथ भगवान विष्णु के प्रतीक बताए गए हैं। यह त्रिदेवों की आराध्य भी बताई गईं हैं।
दीपदान का महत्व बताते हुए उन्होने कहा कि अंधेरे से उजाले की ओर जाने का प्रतीक है दीपदान, सकारात्मक ऊर्जा, ज्ञान और सफलता की वृद्धि का कारक होता है दीपदान, दो पीढ़ियों के अंतर को नवीन दृष्टिकोण देता है दीपदान, सनातन धर्म का प्रतीक है दीपदान

जहां एक तरफ पाश्चात्य ढंग से जन्मदिवस पर कैंडल बुझा कर जन्मदिवस मनाया जाता है हमने दीप प्रज्जवलन कर मनाया क्योकि हमारी परंपरा दिया जलाने की है, उजाला फैलाने की है, अंधकार की नहीं,
दीपदान की पूरी विधि विधान से पूजा सांसद गोपाल यादव द्वारा संपन्न हुई। रविकांत यादव एवं शशिकांत यादव बड़े पापा द्वारा यहां प्रेरणा श्रेयांश को मिली

इस अवसर पर ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ रायपुर की अध्यक्ष अरूणा श्रीकांत यादव, श्री श्रीकांत यादव, अनिता यादव किरण यादव,
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान जे.एस ठाकुर, प्रियंका शुक्ला, अर्थव, वासु शुक्ला,वेद शुक्ला, आदित्य कुशवाह,दिव्यांश, आशा नामदेव, अंजली मंडल,श्रद्धा वर्मा दे,प्रांशी(Rainbow figures), श्रेयांश, श्रेयान,एकवीरा, हेशा, मिताली, समर्थ त्रिपाठी ,जिज्ञासा, यथार्थ, सुधा ,शंभू मानिकपुरी आदि उपस्थित हुए ।

प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। बहुत सारे बच्चों मैं दीपदान करने का विकल्प लिया अपने-अपने जन्मदिन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *