
🔷थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चोरी के दो प्रकरणों का किया गया सफल अनावरण ।
🔷घटना में इलेक्ट्रानिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
🔷गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 बैट्री रिक्शा व 4,500 रूपये नगद किये गये बरामद ।
पूर्व की घटना-
1- दिनाँक 30.04.2026 को वादी पंकज कुमार गौड़ पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम बहादुरपुर मुगलसराय जनपद चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनाँक 26.04.2026 को रात में नलकूप संख्या 146 MG बहादुरपुर का बाउन्ड्री का गेट का पिलर तोडकर कुछ अज्ञात लोग दिनांक गेट ले गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-205/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित किया गया।
2- दिनाँक 03.05.2026 को वादी मो0 रमजान पुत्र मो0 आरिफ निवासी बहादुरपुर मुगलसराय जनपद चन्दौली द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनाँक 02.05.2026 को 2.5.26 को सायं को घर से बाहर ( खाला /मौसी) मुहल्ला चौरहट से 01 बैट्री रिक्शा वाहन संख्या UP65PT6680 चोरी हो गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-214/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित किया गया।
पुलिस कार्यवाही-
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 04.05.2026 को समय करीब 20.42 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर डाँडी पेट्रोल पम्प के पास से ई-रिक्शा (ग्राम चौरहट से चोरी किये गये) की बरामदगी करते हुए 03 अभियुक्तों की गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान-
1-शाहिद पुत्र अब्दुल फरीद निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, उम्र करीब 20 वर्ष,
2-रमेश साहनी पुत्र स्व0 चिरंजीत साहनी निवासी जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 25 वर्ष ,
3-हर्ष केशरी पुत्र पिन्टू केशरी निवासी जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 20 वर्ष।
अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी का ई-रिक्शा (UP65PT6680) व 4,500 रूपये नगद बरामद किया गया।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनों मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं तथा चोरी किए गए सामान को कबाड़ियों को बेच देते हैं।
अभियुक्तों ने यह भी बताया गया कि उन्होंने ग्राम चौरहट से ई-रिक्शा चोरी किया तथा ग्राम बहादुरपुर स्थित नलकूप का गेट भी चोरी कर बेच दिया था और प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.शाहिद पुत्र अब्दुल फरीद निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, उम्र करीब 20 वर्ष
अपराधिक विवरण –
1.मु0अ0सं0 205/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2.मु0अ0सं0 214/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2.रमेश साहनी पुत्र स्व0 चिरंजीत साहनी निवासी जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 25 वर्ष
अपराधिक विवरण –
- मु0अ0सं0 205/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2.मु0अ0सं0 214/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
3.हर्ष केशरी पुत्र पिन्टू केशरी निवासी जनपद मिर्जापुर, उम्र करीब 20 वर्ष ।
अपराधिक विवरण –
1.मु0अ0सं0 205/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2.मु0अ0सं0 214/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
विवरण बरामदगी –
- एक चोरी का ई-रिक्शा (UP65PT6680)
- कुल ₹4500/- नगद
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
3.हे0का0 बसन्त सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली