चंदौली थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन माफियाओं पर चकिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध असलहा सहित दो गिरफ्तार।

अवैध खनन एवं उपद्रव करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही”


🔷पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

घटना-
दिनांक 09.05.2026 को रेंजर चकिया अखिलेश दुबे मय वन विभाग की सूचना पर थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह मय हमराह मुखबिर की सूचना पर चन्द्रप्रभा रेंजरी वन क्षेत्र के ग्राम अलीपुर भांगड़ा में अवैध खनन किये जा रहे स्थान पर पहुँचे थे। मौके पर 01 जेसीबी और 02 ट्रैक्टर बिना किसी अनुमति के अवैध खनन करते हुए पाया गया।
वन विभाग व पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मौके से जेसीबी और 02 ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लाया जा रहा था, तभी महेन्द्र राव पुत्र राम आसरे राव, निवासी गायघाट, उनके भाई विजेन्द्र राव, पिता राम आसरे राव तथा अन्य लगभग 80-100 की संख्या में ग्रामवासियों (महिला एवं पुरुष) ने संगठित होकर टीम को घेर लिया। उपद्रवियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी। प्रमुख मार्ग को पत्थरों से अवरुद्ध कर चक्का जाम किया गया और आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 118/2026 धारा 189(2), 191(2), 191(3), 190, 285, 115(2), 126(2), 132, 352, 351(2),बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व धारा 26(1)(f) वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 118/2026 धारा 189(2), 191(2), 191(3), 190, 285, 115(2), 126(2), 132, 352, 351(2),बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व धारा 26(1)(f) वन अधिनियम में वांछित अभियुक्तों के सम्बन्ध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना मे संलिप्त 02 अभियुक्तों 1.संदीप कुमार पुत्र रामकिशुन, 2.परदेशी पुत्र महादेव निवासीगण शिकारगंज थाना चकिया जनपद चन्दौली को एक सफेद स्विफ्ट वाहन सं0 UP67AF6780 मे गणेशपुर बंधी के पास रूकवाकर गेट खोलवाते समय अभि0 संदीप कुमार उपरोक्त द्वारा एकाएक दरवाजा खोलते ही पुलिस पर अवैध असलहा से फायर किया गया जो मिस हो गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए अभियुक्त के कब्जें से 01 अवैध असलहा 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि दिनांक 09.05.2026 को वे लोग महेन्द्र राव के बुलाने पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। मौके पर भीड़ को संगठित करने एवं माहौल को तनावपूर्ण बनाकर अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस एवं वन विभाग की टीम का विरोध किया और अभियुक्तों द्वारा जेसीबी, ट्रैक्टर एवं चालकों को पुलिस कब्जे से छुड़ाने में सहयोग किया। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि घटना के बाद वे लोग लगातार इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे शेरवा की ओर जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

अभियुक्त का विवरण-
1.संदीप कुमार पुत्र रामकिशुन निवासीग्राम शिकारगंज थाना चकिया जनपद चन्दौली
2.परदेशी पुत्र महादेव निवासी ग्राम शिकारगंज थाना चकिया जनपद चन्दौली

अभियुक्त संदीप कुमार व परदेशी का अपराधिक इतिहास-
1.मु.अ.सं. 118/26 धारा 189(2), 191(2), 191(3), 190, 285,115(2),126(2),132,352,351(2),109(1),61(2) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट, 26(1)(f) वन अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली थाना चकिया जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरण-
1.01 अवैध असलहा 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर
2.एक स्विफ्ट कार रजि0नं0 UP67AF6780
3.दो मोबाइल

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 अमित कुमार मिश्रा थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
3.उ0नि0 सुनील कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
4.उ0नि0 रामचन्द्र सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
5.हे0का0 अनुज कुमार यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
6.का0 अनिल कुमार सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *