

तेजतर्रार IPS आकाश पटेल संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बीच आकाश पटेल को जनपद चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।
सोमवार को जारी तबादला सूची में 27 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ यह अहम बदलाव किया गया।
आकाश पटेल इससे पहले वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर तैनात थे और अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
आकाश पटेल 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मूल निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश जन्म: 18 जून 1991 शिक्षा: एम.ए. (हिंदी साहित्य
पहले राज्यपाल के OSD (विशेष कार्याधिकारी) भी रह चुके हैं
कम उम्र में ही प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालने वाले आकाश पटेल को एक उभरते और सक्रिय अफसर के रूप में देखा जाता है।
कैसा रहा अब तक का कार्यकाल वाराणसी में रहते हुए उनकी पहचान एक तेज-तर्रार और एक्शन लेने वाले अधिकारी के रूप में बनी।
अपराध नियंत्रण में सख्ती पुलिसिंग में एक्टिव मॉनिटरिंग कानून-व्यवस्था पर मजबूत पकड़
सूत्रों के मुताबिक, उनकी कार्यशैली “फील्ड में दिखने वाले अधिकारी” की रही है, जो सीधे कार्रवाई में विश्वास रखते हैं।
चंदौली एक संवेदनशील जिला माना जाता है—यहां बॉर्डर एरिया कनेक्टिविटी अपराध और ट्रांजिट गतिविधियां राजनीतिक व सामाजिक संतुलन ऐसे में सरकार ने यहां एक युवा और सक्रिय आईपीएस को भेजकर साफ संकेत दिया है कि कानून-व्यवस्था पर फोकस बढ़ेगा।.
क्या उम्मीदें हैं नए एसपी से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई पुलिसिंग में पारदर्शिता थानों की जवाबदेही तय करना आम जनता से बेहतर संवाद.।
पुलिस अधीक्षकजनपद चंदौली आदित्य लागहे का फिरोजाबाद हुआ तबादला
वाराणसी कमिश्नरेट से आशीष पटेल होंगे नए कप्तान जनपद चंदौली के।