रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 को मिला सबसे युवा 45वाँ मंडलाध्यक्ष, कुशाग्र मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित।

लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3120 कॉन्फ्रेंस में सत्र 2028-29 हेतु रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट रिप्रेजेंटेटिव (डीआरआर) यानी मंडलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान युवा नेतृत्व के प्रतीक रोट. कुशाग्र मिश्रा को निर्विरोध रूप से 45वें मंडलाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने डिस्ट्रिक्ट 3120 के सबसे युवा डीआरआर बनने का गौरव भी हासिल किया।


रोट. कुशाग्र मिश्रा लंबे समय से युवा शक्ति, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने “आरपीएल” (रोटारैक्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट) जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को संगठन और सेवा कार्यों से जोड़ने का सफल प्रयास किया है।


इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त भारत, नशा मुक्त भारत अभियान, गौ सेवा, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भी उनका योगदान लगातार सराहनीय रहा है। रोटारैक्ट और रोटरी इंटरनेशनल के संयुक्त समन्वय से उन्होंने समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्य पहुंचाने का कार्य किया है।


उनकी नेतृत्व क्षमता, विनम्र व्यवहार और युवाओं को साथ लेकर चलने की शैली के कारण वे युवा वर्ग के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गौरव पाठक, संतोष कश्यप, वर्तमान अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, पूर्व सचिव विश्वजीत, अरविंद कत्तल, राकेश गुप्ता और राजू राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।


सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट 3120 सेवा, सामाजिक समरसता और युवा सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित करेगा। घोषणा के बाद रोटरी और रोटारैक्ट परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *