मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की रणनीति से हरिपाल में भाजपा की जीत, शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई।

वाराणसी/मुगलसराय। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय मानी जा रही है। इसी क्रम में हुगली जनपद की हरिपाल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने 5960 मतों से विजय प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस जीत में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्हें पार्टी द्वारा हरिपाल विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था।

विधायक रमेश जायसवाल ने चुनाव के दौरान दिन-रात मेहनत करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रभावी रणनीति बनाई, जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, जिस भी प्रदेश में विधायक रमेश जायसवाल को जिम्मेदारी मिली है, वहां पार्टी को सफलता प्राप्त हुई है।

इससे पूर्व मध्य प्रदेश के शिवपुरी विधानसभा, दिल्ली के शालीमार विधानसभा, बिहार के कहलगांव विधानसभा तथा महाराष्ट्र में पार्षद चुनावों में भी उनके नेतृत्व में उल्लेखनीय सफलता मिली थी, जहां 13 में से 11 पार्षद विजयी हुए थे।

हरिपाल में मिली इस जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने टेलिफोनिक वार्ता कर विधायक रमेश जायसवाल को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने हरिपाल विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *