
आज करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व मे वाराणसी के कई संगठनों के मृतक मनीष सिंह के आवास पर जाना था। लेकिन तानाशाही प्रदेश सरकार और उनके अधीन वाराणसी पुलिस की साजिश के वजह से सभी सभी को रोका गया और परामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस बल से पुरे क्षेत्र को छावनी मे तब्दील कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे आये हुए समस्त भाइयों को दुख हुआ की पीड़ित परिवार से बिना मिले वापस जाना पड़ा। लेकिन सभी ने वादा किया है मृतक भाई मनीष सिंह के परिवार को बिना न्याय दिलाय शांति से नहीं बैठेंगे और जरुरत पड़ी तो फिर सभी जिलों से आएंगे।
