
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपराध एवं पशु तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चकिया पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 08 मई 2026 को थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पिकअप वाहन संख्या UP64CT0811 को लतीफशाह गेस्ट हाउस, ग्राम लतीफशाह के पास रोका गया। वाहन में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर अहरौरा से लतीफशाह होते हुए चन्दौली ले जाया जा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कुल 13 राशि पशु, जिनमें 11 राशि पड़वा एवं 02 राशि पड़िया बरामद की गयी। मौके से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो0 हुसैन पुत्र मन्नान फारूखी निवासी दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नं. 4 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली तथा आसिफ पुत्र साबिर अली निवासी दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नं. 4 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली के रूप में हुई है।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चकिया पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 11(1) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- मो0 हुसैन पुत्र मन्नान फारूखी निवासी दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नं. 4 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
- आसिफ पुत्र साबिर अली निवासी दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नं. 4 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
बरामदगी
- 13 राशि पशु
(11 राशि पड़वा एवं 02 राशि पड़िया) - 01 पिकअप वाहन संख्या UP64CT0811
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, थाना चकिया जनपद चन्दौली।
- उपनिरीक्षक सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा चकिया।
- कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह।
- रिजर्व कांस्टेबल आयुष पाण्डेय।
- रिजर्व कांस्टेबल शिवांशु यादव।
- रिजर्व कांस्टेबल अमित पटेल।
- रिजर्व कांस्टेबल हरिओम पाल।