
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपराध एवं गोतस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चन्दौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 08 मई 2026 को समय करीब प्रातः 05:30 बजे थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मझवार रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन संख्या UP65DT8979 को रोककर तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 11 राशि गोवंश बरामद किये गये, जिनमें 10 जीवित एवं 01 मृत अवस्था में पाया गया। साथ ही एक लोहे का चापड़ भी बरामद किया गया। पुलिस टीम ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरविन्द यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी डिहवा कोहासी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष तथा मनोज कुमार राजभर पुत्र दूधनाथ राजभर निवासी मुरदी थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना चन्दौली में मु0अ0सं0 211/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 325 व 109 बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अरविन्द यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी डिहवा कोहासी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी
- आपराधिक इतिहास : मु0अ0सं0 111/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना सिंधौरा, वाराणसी।
- मनोज कुमार राजभर पुत्र दूधनाथ राजभर निवासी मुरदी थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी
- आपराधिक इतिहास : मु0अ0सं0 227/2019 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली।
बरामदगी
- 11 राशि गोवंश
(04 गाय, 01 बछड़ा, 05 सांड एवं 01 मृत गाय) - पिकअप वाहन संख्या UP65DT8979
- 01 लोहे का चापड़
घटना स्थल
मझवार रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे, जनपद चन्दौली।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दौली
- उपनिरीक्षक रावेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी मण्डी
- उपनिरीक्षक राजेश कुमार
- हेड कांस्टेबल रविशंकर प्रसाद
- कांस्टेबल प्रियेश यादव
- रिजर्व कांस्टेबल अनुराग कुमार मौर्य