
🔷नौबतपुर व चंधासी कोयला मंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान ।
🔷कुल 146 वाहनों के विरुद्ध रूपये 4,26,000 का जुर्माना किया गया था अधिरोपित ।
चन्दौली- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा चंधासी कोयला मंडी एवं जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस टीम ने सड़कों पर आवागमन बाधित करने वाले और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। इस अभियान के दौरान आज दिनाँक 11.05.2026 को नो पार्किंग में 140 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 3,21,000 रूपये का जुर्माना, थाना सैयदराजा अन्तर्गत 05 आटो वाहनों के विरूद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए 1,00,000 रूपये का जुर्माना व शराब का सेवन करने वाले 01 वाहन चालक के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 5000 रूपये का जुर्माना सहित कुल 146 वाहनों का चालान कर 4,26,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
नौबतपुर व चंधासी कोयला मंडी क्षेत्र- यहाँ सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु विशेष रूप से 140 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, मादक पदार्थों एवं शराब का सेवन कर वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।