मिशन शक्ति’ : नारी सुरक्षा व डिजिटल सशक्तिकरण हेतु चन्दौली पुलिस का अभियान ।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गाँवों और सार्वजनिक चौपालों पर महिलाओं को उनके अधिकारों और अपराधों से बचाव के प्रति शिक्षित किया गया।

✨ कार्यक्रम बिन्दु:
✅ गाँव-गाँव चौपाल: पुलिस टीमों ने मोहल्लों और गाँवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लिया। 🤝

किसी भी संकट या दुर्व्यवहार की स्थिति में घबराएं नहीं, चन्दौली पुलिस आपकी सहायता हेतु 24×7 तत्पर है। इन टोल-फ्री नंबरों का निःसंकोच उपयोग करें:
🚨 1930 / 155260 – साइबर अपराध हेल्पलाइन (Cyber Crime)
🚨 1090 – वूमेन पावर लाइन (Women Power Line)
🚨 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा (Police Emergency)
🚨 181 – महिला हेल्पलाइन (Women Helpline)
🚨 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Help Line)
🚨 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline)

मीडिया सेल
जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *