
वाराणसी। आज कचहरी में पीड़ित महिला द्वारा पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर अभद्रता, अश्लील टिप्पणी और झूठे मुकदमे में फंसाने का गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला पूजा के अनुसार, अपने पति व ससुराल वालों से बहुत पीड़ित थी पति व ससुराल के लोग मारपीट के महिला को घर से भगा दिए थे और महिला का पूरा सामान व महिला की गाड़ी जो की महिला के नाम पर थी और लोन पर थी पति के द्वारा वापस न करने की समस्या को लेकर महिला 1 मई 2026 को संजय निषाद से मिलने सर्किट हाउस पहुंची थी। महिला का आरोप है कि वहां राहुल निषाद सुनील निषाद मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और अश्लील टिप्पणियां की। विरोध करने पर कथित तौर पर भीड़ ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी की।
महिला ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे धमकाया और बाद में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। महिला का कहना है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों और मौजूद लोगों की गवाही से सच्चाई सामने आ सकती है।
वहीं प्रार्थना पत्र में महिला ने यह भी दावा किया है कि घटना के दौरान उसने पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल की थी। महिला के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस को भी पूरी जानकारी दी गई थी और वहां किसी प्रकार की तोड़फोड़ या मारपीट नहीं हुई थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में उसके और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जिससे पूरा परिवार भयभीत है। उसने पुलिस कमिश्नर से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर जांच की बात कही जा रही है।